परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज
मार्गदर्शक
सद्गुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी ने दो वर्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की गतिविधियों का संचालन करने के बाद अपने साधनात्मक क्रमों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की असीमित व्यस्तताओं के कारण 15-5-2015 को पार्टी के अध्यक्ष पद के कार्यभार से स्वयं को मुक्त कर लिया। इन दो वर्षों में पार्टी का, नियमित बैठकों एवं विशेष अभियानों के माध्यम से आमजनमानस में वह स्थान बना कि पार्टी की अनूठी-नवीन विचारधारा युक्त गतिविधियों को देखकर लाखों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लांक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सशक्त टीम का गठन करके पार्टी के भाव-विचारों को कार्य के रूप में परिणित करने का जटिल कार्य संकल्प बल के साथ निरंतर रुप से संपन्न हुआ। सबसे मुख्य बात यह कि सर्वज्ञानी ऋषियों-संतों-महात्माओं के मार्गदर्शन में फलती-फूलती राष्ट्रहितकारी वैदिक युगीन राजनीति की स्थापना भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूप मे समाज को पुन: देखने को मिली। जिसमें समस्त प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां, अनिवार्य मानवीय कर्तव्यों की संज्ञा 'धर्म' पर ही आधारित होती हैं।
इसके साथ ही सद्गुरुदेव जी का सदैव चिंतन रहा है कि यदि राजनीति में युवाओं का रचनात्मक हस्तक्षेप हो एवं युवा जगत की राजनीतिक रुचि बढ़े, तो राजनीति का सही व उचित उपयोग समाज हेतु हो सकता है। इसीलिए सद्गुरुदेव जी के बाद बहन संध्या शुक्ला जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
spot_img
Sandhay-didi
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी यह युग परिवर्तन का युग है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा सच्चे एवं पवित्र संकल्प के साथ राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखी गई है। इस नींव पर भारत ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा व सुख-शांति प्रदान करने वाले समाज का नवनिर्माण होगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे मार्गदर्शक, हमारे नेतृत्वकर्ता परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज भारत को अनीति-अन्याय-अधर्म से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित हैं, जिन्होंने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की स्थापना के समय संकल्प लिया था कि इस देश को धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सर्वोच्च बनाएंगे। राजनीति का आदर्श स्वरूप कैसा हो? यह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी समाज के बीच प्रस्तुत करेगी। पार्टी के संकल्पित कार्यकर्ता पूर्ण सेवाभाव से समाजसेवा के कार्य में लगे हुए हैं, जो देश की भीषण से भीषण समस्याओं का समाधान करने के लिए फौलादी इरादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की स्थापना के समय उसके संस्थापक सदस्य वे लोग बने, जिनकी सेवा व साधना से देश के लाखों परिवार आज सुखी व समृद्ध हैं, जिन्होंने समाज को नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त बनाने और छुआछूत, जातिपात, साम्प्रदायिकता आदि के भेदभाव को नष्ट करने के लिए उल्लेखनीय एवं प्रभावी कार्य किया है।
आज देश तमाम समस्याओं से घिरा हुआ है। चारों ओर अनीति-अन्याय-अधर्म फैला हुआ है। गरीबी, भुखमरी, जातिवाद, साम्प्रदायिकता, आतंकवाद, नक्सलवाद, सामाजिक व राजनीतिक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा जैसी समस्याएं आज देश के सामने मुँह खोले खड़ी हैं।
Video thumbnail
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर रायपुर (CG) में रैली व आमसभा | 7 जून 2025
08:35
Video thumbnail
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से स्थापना दिवस (7 जून 2025) पर दमोह में विशाल रैली व आमसभा | BSCP
03:13
Video thumbnail
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस (7 जून 2025) पर सीधी में विशाल रैली व आमसभा | श्री रजत जी
04:04
Video thumbnail
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस पर बहन संध्या दीदी का शुभकामना संदेश | 7 जून 2024
04:32
Video thumbnail
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तो ठीक है लेकिन बेटी की सुरक्षा का क्या | संध्या दीदी जी #bscp #politics
00:30
Video thumbnail
सीधी मध्यप्रदेश में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विशाल रैली | बहन संध्या शुक्ला | 29 सितंबर 2023
04:23
Video thumbnail
डॉ. हरि सिंह गौर को मिलना चाहिए भारत रत्न | बहन संध्या शुक्ला जी | #bscp #politics #sandhya_shukla
00:46
Video thumbnail
एक बार जो कमिटमेंट कर दिया तो फिर हम | अनूप भईया | #bscp #politics #election2023 #aamsabha
00:31
Video thumbnail
देश प्रदेश के नेताओं की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए युग निर्माता ने भेजा है | #bscp #election2023
00:58
Video thumbnail
क्या भी समझ रहे हैं चुनावी योजनाओं का खेल | बहन संध्या शुक्ला जी | #bscp #politics #election2023
01:00

मीडिया

फेसबुक पर हमें फॉलो करें

ट्विटर पर हमें फॉलो करें

समसामयिक गतिविधियाँ

पार्टी के उद्देश्य

वर्तमान समय में नशा देश की बदहाली के मुख्य कारणों में से एक है। अतः भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा देश को पूर्णरूप से नशामुक्त घोषित किया जायेगा। गांव-शहरों में लघु व मध्यम उद्योगों के उपक्रमों द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाए जायेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। एक मजबूत पारदर्शी तंत्र का निर्माण करके भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने हेतु भ्रष्टाचार निरोधक कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा। देश में समान अधिकार की स्थापना करते हुए सुशासन के द्वारा अपराध को समाप्त करने हेतु पार्टी दृढ़ संकल्पित है। किसी भी मुकदमे में एक वर्ष के भीतर निराकरण करके न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेगा। सभी पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्रत्येक जिले में सर्वसुविधायुक्त बड़े अस्पताल खोले जायेंगे, ताकि सभी के लिए सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।