पार्टी के विषय में

राष्ट्र के नवनिर्माण के उद्देश्य से गठित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का पंजीकरण 7-6-2013 को कराया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
placeholder text
युगचेतनापुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज-
placeholder text
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संस्थापक-संचालक धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु पार्टी की नींव रखी।जिसके माध्यम से देश को धर्म व अध्यात्मिकता से पोषित करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संपूर्ण विकास के लिए समस्त प्रकार के जाति-धर्म- संप्रदाय के लोगों का आवाहन किया गया।
placeholder text
राष्ट्रकल्याण हेतु भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संदर्भ में सद्गुरुदेव महाराज जी के विशिष्ट कार्यपद्धति से युक्त संक्षिप्त परिचय निम्नवत् है।
placeholder text
धर्मरक्षा हेतु धर्माधिकारियों से चर्चा-
placeholder text
राष्ट्रोत्थान हेतु धर्ममय राजनीति आवश्यक है। आवश्यक है कि धर्म के मार्गदर्शन में राजनीति का संचालन हो। वह धर्म जो किसी भी प्रकार के भेदभाव व पक्षपात से रहित समाज में संतुलन स्थापित करता है। इसी
placeholder text
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज
पवित्र उद्देश्य को लेकर सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा अपने युवाकाल में पूर्ण धार्मिक-अध्यात्मिक जीवन जीते हुए धर्मगुरुओं व मठाधीशों से उक्त विषय पर चर्चा करने का प्रयास कई-२ बार किया गया। धर्मजगत आडंबर से मुक्त हो सके, धर्मजगत सुयोग्य-पात्र व्यक्तियों के हाथों संचालित हो, साथ ही राजनीति को नीतिवान-सत्यमार्गी संतों का सान्निध्य मिल सके एवं भारतीय धर्म एकमत में पुन: आवस्थित हो सके, इसलिए विभिन्न प्रदेशों में जाकर गुरुदेव ने संपूर्ण धर्मजगत का आवाहन किया कि अध्यात्मिक-वैज्ञानिक परीक्षण द्वारा भटकाव के इस युग में सत्य का एक ऐसा नवीन मार्ग प्रशस्त किया जाय जिससे समाज में पुन: सत्य-धर्म एवं आपसी भाईचारे की स्थापना हो सके। किंतु, इस पावन-पुनीत कार्य में किसी धर्मप्रमुख का योगदान या सहयोग न मिला। फलस्वरूप सद्गुरुदेव जी महाराज ने युगपरिवर्तन हेतु घर-घर में सत्य-धर्म की स्थापना के लिए पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट एवं भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया। जिनके माध्यम से आज करोड़ों लोग नशा-माँसाहार, जातिभेद-छुआछूत, भ्रष्टाचार व चरित्रहीनता से मुक्त होकर अध्यात्मिक यात्रा तय करते हुए सुख-शांति का जीवन व्यतीत कर रहे हैं एवं नित ही नए-नए लोगों को इन संकल्पों से बांधकर युगपरिवर्तन के इस पर्व में हर क्षण ज्योत से ज्योत जलाने का कार्य किया जा रहा है।
/ month
placeholder text
राजनेताओं का आवाहन-
placeholder text
सन् 1996-97 में सिद्धाश्रम ट्रस्ट एवं संगठन का गठन करके संसार के धर्मजगत को एक नवीन मार्ग प्रदान करते हुए सद्गुरुदेव महाराज जी ने राजनीति जगत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए राजनेताओं एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का आवाहन किया। अपने हर शिविरों में मंच से राजनेताओं व पार्टियों की कमियों को बताते हुए राष्ट्रहितकारी सलाह देकर, भ्रष्ट राजनीति को सुधारने का प्रयास वर्षों तक सद्गुरुदेव जी महाराज द्वारा किया गया। सद्गुरुदेव जी की अध्यात्मिक शक्तियों को पहचानकर जिन राजनेताओं ने सत्य की विचारधारा पर चलने का विश्वास देकर राजनीतिक विजय हेतु गुरुदेव जी का आशीर्वाद चाहा, उन्हे गुरुदेव जी ने आशीर्वाद देकर शिष्यों के समर्थन से विजयी भी बनाया। परंतु, विजय का आशीर्वाद पाकर भी कई-कई राजनेताओं ने केवल अपना ही स्वार्थ साधने का कार्य किया। राष्ट्रहित के लिए कई बार आवाहन करने एवं जताने के बाद भी न ही किसी राजनेता ने और न ही किसी पार्टी ने गुरूदेव जी द्वारा प्रदत्त सत्य की विचारधारा को अपनाने का साहस दिखाया।
राजनीतिक पार्टी का गठन-
placeholder text
समय दर समय राजनीति में बढते भ्रष्टाचार एवं राष्ट्र का बडे पैमाने पर होते हुए पतन को देखकर राष्ट्ररक्षा व भारत के सुंदर भविष्य निर्माण हेतु सन, 2013 में सद्गुरुदेव जी द्वारा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया गया। गुरुदेव जी की अध्यात्मिक शक्तियों व नीतिपूर्ण मार्गदर्शन के प्राप्ति के योग्य समाज से कोई भी राजनैतिक विकल्प न मिलने के कारण सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा पार्टी के निर्माण से युगनिर्माण का एक सुंदर अध्याय प्रारंभ हुआ। स्थापित पार्टियों की भ्रष्ट राजनीति से परेशान जनता को इस पार्टी के माध्यम से एक ऐसा विकल्प प्रदान किया गया है जो जनसेवा को अपना धर्म व कर्तव्य मानकर वास्तव में समाज के हर तबके का उत्थान करने का अनुपम कार्य कर रही है। प्रत्यक्ष रूप से धर्म-अध्यात्म का जीवन जीने वाले युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव महाराज जी द्वारा राजनीतिक पार्टी की स्थापना पर समाज ने तंज भी कसा, परंतु प्राचीन भारत की धर्मनीति के साथ राजनीति की श्रेष्ठ परंपरा को जीवंत करते हुए गुरुदेव जी महाराज ने भविष्यवाणी भी की कि आने वाले समय में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ही विश्वजगत में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन-
placeholder text
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को राष्ट्ररक्षा व जनसेवा हेतु ठोस आधार देने के लिए सद्गुरुदेव जी ने अपने साधनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की अनंत व्यस्तताओं के बाद भी पार्टी के सभी सदस्यों के आग्रह पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पार्टी के नैतिक सिद्धांतों एवं समाजसेवी विचारधारा के अनुरुप ही पार्टी की समस्त इकाई में पदाधिकारियों का चयन करके सद्गुरुदेव जी द्वारा पार्टी को प्रारंभ से ही विभिन्न जिलों एवं प्रांतों में गति प्रदान की गई।
चूंकि पार्टी का उद्देश्य महज़ सत्ता प्राप्ति न होकर व्यवस्था में परिवर्तन व संतुलन लाना है, जिसमें सबको समान अधिकार प्राप्त हो। वह संतुलन जिसमें सदियों से गरीबी व शोषण से परेशान असहायों को समाज की मुख्यधारा से जोड दिया जाय और जिसमें वर्षों पूर्व आजाद हुआ भारत अपनी आज़ादी का अहसास वास्तविकता के साथ कर सके। इसीलिए पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु, अनर्गल शोर-शराबों एवं प्रदर्शन से अलग सद्गुरुदेव जी द्वारा अध्यक्ष के रूप में ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्य कराकर तैयार करने की नीति अपनाई गई।
युग चेतना पुरूष योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी ने अपने पुरुषार्थ एवं चेतनात्मक वाक्शक्ति के बल पर राजनीति से कोसों दूर जीवनयापन करने वाले साधारण मनुष्यों में भी राजनीति का प्राण फूंककर उन्हें राजनीति से जोड़कर कर्तव्यों के निर्वहन हेतु तैयार करने का भागीरथी कार्य किया। इसी का परिणाम है कि जो आम आदमी कल तक राजनीति को कीचड़ कहकर उससे सर्वथा दूर रहने की बात कहता था, वही आम आदमी आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़कर इस राजनीतिक अभियान को जीवन का परम सौभाग्य मानते हुए पार्टी के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रहा है।
स्वतंत्र रुप से पार्टी का मार्गदर्शन-
placeholder text
दो वर्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की गतिविधियों का संचालन करने के बाद अपने साधनात्मक क्रमों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की असीमित व्यस्तताओं के कारण 15-5-2015 को सद्गुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी ने अध्यक्ष पद के कार्यभार से स्वयं को मुक्त कर लिया। इन दो वर्षों में पार्टी का, नियमित बैठकों एवं विशेष अभियानों के माध्यम से आमजनमानस में वह स्थान बना कि पार्टी की अनूठी-नवीन विचारधारा युक्त गतिविधियों को देखकर लाखों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लांक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सशक्त टीम का गठन करके पार्टी के भाव-विचारों को कार्य के रूप में परिणित करने का जटिल कार्य संकल्प बल के साथ निरंतर रुप से संपन्न हुआ। सबसे मुख्य बात यह कि सर्वज्ञानी ऋषियों-संतों-महात्माओं के मार्गदर्शन में फलती-फूलती राष्ट्रहितकारी वैदिक युगीन राजनीति की स्थापना भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूप मे समाज को पुन: देखने को मिली। जिसमें समस्त प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां, अनिवार्य मानवीय कर्तव्यों की संज्ञा 'धर्म' पर ही आधारित होती हैं।
इसके साथ ही सद्गुरुदेव जी का सदैव चिंतन रहा है कि यदि राजनीति में युवाओं का रचनात्मक हस्तक्षेप हो एवं युवा जगत की राजनीतिक रुचि बढ़े, तो राजनीति का सही व उचित उपयोग समाज हेतु हो सकता है। इसीलिए सद्गुरुदेव जी के बाद बहन संध्या शुक्ला जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
फिर भी, दो वर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को विशेष रूप से गति प्रदान करने के पश्चात्, अध्यक्ष पद से स्वयं को मुक्त करने के बाद भी वर्तमान में पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों को पार्टी के संस्थापक-संचालक सद्गुरुदेव परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का राजनीतिक मार्गदर्शन निरंतर रूप से प्राप्त हो रहा है।
यदि हम भारत का प्राचीन इतिहास देखें तो राजनीति का मार्गदर्शन तो सदैव ही ऋषियों -मुनियों के द्वारा किया गया है परंतु किसी ऋषि के द्वारा राष्ट्रकल्याण हेतु मूल स्वरूप के साथ राजनीति की स्थापना एवं सदैव के लिए उसका मार्गदर्शन न पूर्व में कभी हुआ था और न ही भविष्य में कभी होगा। यह समाज का सौभाग्य है कि विश्वजगत को धर्म-अध्यात्म के मार्ग पर पुन: बढ़ाने वाले युगपरिवर्तक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी का मार्गदर्शन, राजनीतिक रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माध्यम से आज प्राप्त हो रहा है।
बहन संध्या शुक्ला
Sandhay-didi
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी
placeholder text
युग चेतना पुरुष सद्गुरूदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी की सुपुत्री, बहन संध्या शुक्ला, दिनांक 15-5-2015 को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की द्वितीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। सद्गुरूदेव महाराज जी के सान्निध्य में धार्मिक-अध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में रत रहकर बहन संध्या शुक्ला जी का बचपन बीता। अपना जीवन समाजसेवा हेतु समर्पित करते हुए आपने अध्यात्म की वह स्थिति प्राप्त की कि सिद्धाश्रमरत्न की उपाधि से अलंकृत होने के साथ-साथ आज आप समाज के बीच शक्तिस्वरूपा बहन के रूप में जानी जाती हैं।
placeholder text
बचपन से ही समाजसेवा के साथ-साथ शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं भाषण इत्यादि कलाओं में आपकी रूचि रही। अपने विविधतापूर्ण गुणों एवं समाज में उत्कृष्ठ स्थान होने के बाद भी सहजता-सरलता व मिलनसारिता से युक्त ज़मीन से जुड़े होने की आपकी छवि के कारण समाज आपसे सहज रूप से ही जुड़ जाता है।समय-समय पर समाज के बीच आयोजित पार्टी के कार्यक्रमों में आपकी उद्बोधनपूर्ण उपस्थिति से समाज को एक नई दिशा मिलती है। विशेषकर आपकी वाणी युवाओं में धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के प्रति उनके भीतर कर्तव्यों का एक प्रवाह अवश्य पैदा करती है।
placeholder text
अपने युवावस्था में घर से बाहर रहकर आपने उच्चशिक्षा प्राप्त की। हिंदी-अंग्रेज़ी के साथ-२ भारतीय ज्ञान की विविधता को गहराई से समझने के लिए आपने संस्कृत की विधिवत् पढ़ाई करते हुए तिरूपति से प्राक् शास्त्री एवं ज्योतिष विषय लेकर शास्त्री व आचार्य की डिग्री दिल्ली से प्राप्त की।शिक्षाकाल के दौरान भी आप विविध प्रकार से समाजसेवा के कार्यों मे सदैव ही लगी रहीं।
placeholder text
आपकी अनेकानेक योग्यताओं एवं जनसेवा की प्रबल भावना के कारण ही पार्टी में आप सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। आज आपकी उत्कृष्ट राजनीतिक गतिविधियों एवं सर्वमान्य नीतियों से आज पार्टी बढते क्रम में नित नए आयामों को प्राप्त कर रही है।
placeholder text
इसमें कोई संदेह नहीं कि आने वाले समय में आपके नेतृत्व में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी भारत को सर्वांगीण उत्थान के उस शिखर पर स्थापित करेगी, जिससे भारत विश्वजगत के मानचित्र पर अपना स्थान बनाते हुए एक बार पुन: विश्वगुरु बनने का अधिकारी अवश्य बनेगा।
placeholder text
वर्ष 2013 में पार्टी के पंजीकरण के बाद से कई प्रदेशों के अंतर्गत जिलों व ब्लाकों में पार्टी का गठन किया गया एवं अब तक लाखों से ऊपर की संख्या में पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2013 से अलग-अलग प्रदेशों में संपन्न विधानसभा एवं लोकसभा चुनाओं में पार्टी द्वारा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा है। ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार रहित पार्टी की गतिविधियों का बढते क्रम में संचालित होना नि:संदेह पार्टी की मौलिक विचारधारा का परिणाम एवं विजयी भविष्य का संकेत है।
placeholder text