मार्गदर्शक
/ month
placeholder text
सद्गुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी ने दो वर्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की गतिविधियों का संचालन करने के बाद अपने साधनात्मक क्रमों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की असीमित व्यस्तताओं के कारण 15-5-2015 को पार्टी के अध्यक्ष पद के कार्यभार से स्वयं को मुक्त कर लिया। इन दो वर्षों में पार्टी का, नियमित बैठकों एवं विशेष अभियानों के माध्यम से आमजनमानस में वह स्थान बना कि पार्टी की अनूठी-नवीन विचारधारा युक्त गतिविधियों को देखकर लाखों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लांक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सशक्त टीम का गठन करके पार्टी के भाव-विचारों को कार्य के रूप में परिणित करने का जटिल कार्य संकल्प बल के साथ निरंतर रुप से संपन्न हुआ। सबसे मुख्य बात यह कि सर्वज्ञानी ऋषियों-संतों-महात्माओं के मार्गदर्शन में फलती-फूलती राष्ट्रहितकारी वैदिक युगीन राजनीति की स्थापना भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूप मे समाज को पुन: देखने को मिली। जिसमें समस्त प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां, अनिवार्य मानवीय कर्तव्यों की संज्ञा 'धर्म' पर ही आधारित होती हैं।
placeholder text
इसके साथ ही सद्गुरुदेव जी का सदैव चिंतन रहा है कि यदि राजनीति में युवाओं का रचनात्मक हस्तक्षेप हो एवं युवा जगत की राजनीतिक रुचि बढ़े, तो राजनीति का सही व उचित उपयोग समाज हेतु हो सकता है। इसीलिए सद्गुरुदेव जी के बाद बहन संध्या शुक्ला जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
फिर भी, दो वर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को विशेष रूप से गति प्रदान करने के पश्चात्, अध्यक्ष पद से स्वयं को मुक्त करने के बाद भी वर्तमान में पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों को पार्टी के संस्थापक-संचालक सद्गुरुदेव परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का राजनीतिक मार्गदर्शन निरंतर रूप से प्राप्त हो रहा है।
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज
यदि हम भारत का प्राचीन इतिहास देखें तो राजनीति का मार्गदर्शन तो सदैव ही ऋषियों -मुनियों के द्वारा किया गया है परंतु किसी ऋषि के द्वारा राष्ट्रकल्याण हेतु मूल स्वरूप के साथ राजनीति की स्थापना एवं सदैव के लिए उसका मार्गदर्शन न पूर्व में कभी हुआ था और न ही भविष्य में कभी होगा। यह समाज का सौभाग्य है कि विश्वजगत को धर्म-अध्यात्म के मार्ग पर पुन: बढ़ाने वाले युगपरिवर्तक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी का मार्गदर्शन, राजनीतिक रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माध्यम से आज प्राप्त हो रहा है।